back to top

दिल्ली : 50 साल पुरानी बिल्डिंग काे बनाया गया था छात्रावास, बेसमेंट में चल रहा था मरम्मत का काम

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढही बहुमंजिला इमारत के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मलबे से अब तक 11 लोगों को निकाला गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन इलाके की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को ढह गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। चार लोग एम्स ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। बचावकार्य के दौरान एक बचावकर्मी भी घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह छात्रावास हमेशा भरा रहता था और मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीमें देर रात तक बचाव कार्य में जुटी रहीं।

इस इमारत में एक बेसमेंट और ऊपर पांच मंजिलें थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट में मरम्मत का काम हो रहा था, तभी अपराह्न करीब 1:30 बजे इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कुछ दिनों से बारिश के कारण बेसमेंट में पानी जमा होने लगा था। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 50 साल पुरानी इस इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज’ था और इसका मालिक गुरुग्राम का रहने वाला है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और सांसद बांसुरी स्वराज ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घायलों को हर जरूरी चिकित्सीय मदद दी जा रही है।

संकरी एवं भीड़भाड़ वाली गलियों वाले इस इलाके में कई छात्रावास और भोजनालय हैं। स्थानीय निवासी राजन छेत्री ने बताया कि इमारत में लगभग 15 कमरे थे और हर कमरे में दो से तीन छात्र रहते थे। वे प्रति बिस्तर करीब 12,000 रुपये किराया दे रहे थे। छेत्री ने कहा, ‘यहां रहने वाले ज्यादातर छात्र केरलम, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हैं और मुख्य रूप से मोतीलाल नेहरू कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में पढ़ते हैं।’ पिछले 20-22 वर्षों से इलाके में रह रहीं प्रियंका ने कहा, ‘यहां इमारतें पांच-छह मंजिल तक बनाई जा रही हैं। कई मकानों को पीजी में तब्दील कर दिया गया है और मालिक कहीं और चले गए हैं, जो किराया ऑनलाइन लेते हैं और वापस आकर यह तक नहीं देखते कि स्थिति क्या है।नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, ढही हुई इमारत से लगी लड़कियों की पीजी वाली बिल्डिंग को खाली करवाकर उसे सील कर दिया गया है।

सत्य निकेतन में रविवार को धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें मलबे का ढेर नजर आया। एक स्थानीय निवासी के अनुसार, ‘ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। हम बाहर भागे। इमारत गिरी देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।’ स्थानीय निवासी ने दावा किया कि बगल की इमारत भी थोड़ी झुकी हुई थी।

कानपुर : मकान गिरने से पिता और तीन बेटियों की मौत
कानपुर जिले के साढ़ क्षेत्र में रविवार को बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मलबे में दबने से मुकेश कुमार (45) और उनकी बेटियों माया (17), नीतू (7) तथा पल्लवी (5) की मौत हो गयी। मुकेश की एक अन्य बेटी काजल (20) गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों ने बचाव कार्य और इलाज में देरी का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत, पांच अधिकारी निलंबित, सीएम मोहन ने दिए जांच के आदेश

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई...

सत्य निकेतन इमारत के मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, तलाश तेज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक हरिराम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस के अनुसार,...

सैन जुआन से आया अमेजन का मालवाहक विमान रनवे से आगे निकला, पांच लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

मियामी। अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान कुछ वाहनों से...

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत, पांच अधिकारी निलंबित, सीएम मोहन ने दिए जांच के आदेश

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई...

सत्य निकेतन इमारत के मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, तलाश तेज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक हरिराम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस के अनुसार,...

सैन जुआन से आया अमेजन का मालवाहक विमान रनवे से आगे निकला, पांच लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

मियामी। अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान कुछ वाहनों से...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...