back to top

कथक और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आई ननदी… कजरी नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन

लखनऊ । स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह वरिष्ठ नेता,संयोजक काशी क्षेत्र प्रभारी कुंडा विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी अमेठी विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह वरिष्ठ समाजसेवी अमेठी,अध्यक्ष निधान सिंह शिक्षण संस्थान, ओपी सिंह प्रबंधक गुरुकुल ज्ञान अकादमी, ज्ञान तिवारी समाजसेवी आयोजक अरुण प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनी डाउट एंटरटेनमेंट लखनऊ टैलेंट सीजनझ्र2 का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। नृत्य, गायन और मॉडलिंग की त्रिवेणी से सजे इस कार्यक्रम में प्रतिभाओं ने मंच पर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। संयोजन आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि सह संयोजन राजन गुप्ता एवं निर्देशक स्वाति शर्मा रहीं। अतिथि के रूप में डीएसडी मॉडल्स एजेंसी की संस्थापक दीपिका उपस्थित रहीं। फैशन मॉडल जज के रूप में प्रसिद्ध डिजाइनर ओम दीप मोतियानी एवं अभिनेत्री व मॉडल रश्मी सिंह (मिसेज लखनऊ 2025) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दूसरे क्रम में नृत्यांजलि ग्रुप द्वारा कथक प्रशिक्षिका रजनी वर्मा की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय से एमपीए एवं कथक, लोकनृत्य व तबला वादन में विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त रजनी वर्मा ने अपनी शिष्याओं मनस्वी, पूजा, अंजलि, आरती, निशिता एवं अवंतिका की प्रस्तुति, सोलो कथक, कान्हा तोसे हृदय न जोड़ूंगी, कथकझ्रलोक फ्यूजन, कजरी, घूमर एवं होली विशेष नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कजरी एक पारंपरिक लोक गीत शैली है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है। यह गीत आम तौर पर सावन के महीने में गायी जाती है। कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आई ननदी..कजरी नृत्य कर दर्शकों को आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त क्लासिकल रॉकर्स ग्रुप की ओर से हषार्ली मौर्य, विवेक वर्मा, आरोही राज एवं हरिनिका बिष्ट ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां दीं। गायन में शुभम गौतम ग्रुप एवं हरदोई से आए गायकों मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी, अभिनव पांडेय एवं अभिषेक द्विवेदी ने अपनी सुमधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान,मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...