back to top

9 होल के टूर्नामेंट में कर्नल अतुल व आदित्या झा बने विजेता

द पाल्मस फैमिली गोल्फ टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

लखनऊ। द पाल्मस गोल्फ क्लब, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में द पाल्मस फैमिली गोल्फ टूनार्मेंट 2025 गोल्फ टूनार्मेंट का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों में 9 होल के टूनार्मेंट में फैमिली कैटेगरी में कर्नल अतुल झा व भाई कर्नल आदित्या झा विजेता रहे और वहीं कर्नल अजय दुबे व बेटे अनुज दुबे उपविजेता रहे। विशेष पुरस्कार क्लोसेस्ट टू द पिन होल नंबर-3 के विजेता ब्रिगेडियर राजेश श्रीवास्तव, श्री रोहन बॉम्बी व श्री अजीत सिंह रहे।
इसी के साथ विशेष पुरस्कार स्ट्रेटेस्ट ड्राइव होल नंबर – 1 के विजेता मास्टर शौर्य अग्रवाल, इंद्रपाल पाण्डेय व श्रीमती रेणुका पाण्डेय रही। आज के मुख्य अतिथि अनूप चंद पांडे, पूर्व चुनाव आयुक्त, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति एआर मसूदी व स्पीड स्कोडा के जनरल मैनेजर आकाश जैसवाल,आई डी एफ सी फर्स्ट बैंक से दीपक के द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेताओं के पुरस्कार का वितरण किया गया। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि अनूप पांडे ने विजेता व उपविजेताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। द पाल्मस गोल्फ क्लब एण्ड रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह तलवार ने मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि तथा प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में और अच्छी प्रतियोगिताएं कराने के लिए आश्वासन दिया। इस तरह की प्रतियोगिता लखनऊ में पहली बार आयोजित की गई जिसमे परिवार के लोग ही खेलने के पात्र थे,लोगो ने खूब आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...