back to top

भागवत कथा श्रवण से जीवन बदल जाता है : कथा व्यास बाल भरत

बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में चल रही भागवत् कथा के दूसरे दिन अयोध्या के कथा व्यास बाल भरत जी महाराज ने भाई भाई के प्रेम की कथा सुनाई। गोकर्ण धुंधकारी की कथा सुनाते हुए कहा कि भाई कैसा भी हो लेकिन यदि वह संकट में हो तो उसकी सहायता करना दूसरे भाई का परम कर्तव्य है वही कार्य गोकर्ण जी महाराज ने किया अर्थात धुंधकारी के घोर पापी होने के पश्चात गोकर्ण जी महाराज ने धुंधकारी के लिए गया श्राद्ध के साथ साथ उसके नाम से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन भी किया अत: आज कल छोटी छोटी बातों को लेकर एक एक इंच जमीन को लेकर जो सगे भाई आपस में अदालत में केस लड़ते हैं उनके लिए बहुत बड़ा सन्देश है जबकि धुंधकारी तो गोकर्ण का सगा भाई भी नही था। इसी क्रम में धुंधकारी की मुक्ति की कथा सुनाते हुए व्यास जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के पश्चात धुंधकारी को श्री ठाकुर जी ने सारूप्य मुक्ति प्रदान की जो एक पापी प्रेत था लेकिन श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से भगवान के स्वरूप में आ गया जैसा कि श्रीमद्भागवत माहात्म्य में वर्णित है।
बाल भरत जी महाराज ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा अपराधी हो दुष्ट हो लेकिन धुंधकारी के जैसे सत्संग में माध्यम से वह अपने आप को बदल सकता है। इसी क्रम में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का विधान सुनाया जिसमें वक्ता और श्रोता दोनों के लिए उचित नियम पालन का विधान बताया। कथा के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि कथा 13 अगस्त तक होगी। श्री श्याम जी अग्रवाल ने बताया कि कथा पांडाल काफी बड़ा होते हुए भी प्रथम दिन में ही लगभग भरा हुआ था।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...