back to top

मंच पर गूंजे अशफाक और बिस्मिल की दोस्ती के तराने

दास्तान ए अशफाक ले गई इतिहास की गलियों में और नौजवानों की इंकलाबी कुर्बानियां के बीच

लखनऊ। आज इप्टा लखनऊ की ओर से कैफी आजमी एकेडमी में दास्तान ए अशफाक का आयोजन हुआ , इप्टा के दास्तानगो शहजाद रिजवी और फरजाना महदी ने काकोरी एक्शन के नायक अशफाक उल्ला खां पर फोकस दास्तान ए अशफाक पेश की जिसे असगर मेंहदी ने लिखा था। कार्यक्रम की शुरूआत रंगकर्मी अनिल रस्तोगी, आलोचक वीरेंद्र यादव और प्रोफेसर नदीम हसनैन, राकेश वेदा और वीना राना द्वारा कैफी आजमी की मूर्ति पर दीप जलाने से हुआ । इसके बाद एक युवा बच्ची तनिषा द्वारा इप्टा और बापू के लोग द्वारा देश भर में चलाए जा रहे सद्भाव अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए दिया जलाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इप्टा के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य दीपक कबीर ने दर्शकों को दास्तान की भूमिका और दास्तानगो के परिचय बताते हुए कहा कि ये दास्तानें आज के दौर में भी जगह जगह करने की जरूरत है। दास्तान की शुरूआत करते हुए शहजाद रिजवी ने बोलना शुरू किया। बिस्मिल और अशफाक को शायरी ही नहीं बल्कि उनकी सोशलिज्म के प्रति मुहब्बत भी बहुत करीब लाई। आगे फरजाना महदी ने काकोरी एक्शन की एक एक पहलू को बताते हुए ऐसा मंजर खींचा कि लोगों को लगा जैसे वो सब कुछ अपने सामने होता हुआ देख रहे हैं।
इस दास्तान में मौलवी अहमदुल्ला के वाकिए से शुरू करके शाहजहांपुर के नौजवान ,मैनपुरी केस, काकोरी केस, उसके मुकदमे, उनकी फरारियों पर दिलचस्प अंदाज में सुनाया गया, और जब दास्तान अपने उरूज पर फांसी के वाकिए तक पहुंची तो लोगों की आंख में आंसू आ गए । अशफाक उल्ला के वकील हजेला साहेब से जिरह भी लोगों को बहुत जानकारियों से भरी थी। एक घंटे लंबी इस दास्तान को देखने शहर भर से लोग रजिस्ट्रेशन करा के आए थे जिनमें बड़ी संख्या में कलाकार, छात्र, बुजुर्ग, साहित्यकार इत्यादि शामिल थे जिनमें शिक्षिका उपमा चतुर्वेदी, अंशु केडिया , रॉबिन वर्मा, संगीता जायसवाल, वेदा राकेश, सुनीता, ज्ञान चंद्र शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, राजू पांडे, रिजवान अली, फरीद, महिंदर पाल, भारतेंदु कश्यप, राकेश वर्मा, विश्वास यादव आदि प्रमुख थे ।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...