back to top

बिजली परन के अलावा कवित्त, गत निकास का दिखा सुंदर समावेश

  • सितारा देवी की मौजूदगी में भातखंडे विवि की कार्यशाला समापन
    लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कथक कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरू सितारा देवी की बेटी और बनारस घराने की प्रतिनिधि कलाकार जयंतीमाला मिश्रा ने लखनऊ के कलाकारों को गुर सिखाए। कार्यशाला विवि की कुलपति प्रो डॉ मांडवी सिंह की परिल्पना में हुआ। संयोजन नृत्य विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त वाजपेयी व डॉ रुचि खरे ने किया। पं राममोहन महाराज मौजूद रहे। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान सीखी गई बंदिशों का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। बनारस घराने की पारंपरिक बंदिशों के साथ साथ ताल-तीनताल ,राग बसंत में निबद्ध आचार्य सुखदेव जी की रचना- “वृंदावन कुंजन मच्चो रास आली..आली वनमाली निरतत सब सखी दें ताली” की मनमोहक प्रस्तुति किया। जिसमें फरमाइशी चक्करदार बिजली परन के अलावा कवित्त, गत निकास का सुंदर समावेश देखने को मिला। कुछ समय से विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया के निर्देश के क्रम में कई कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें यह कार्यशाला अपने आप में एक उपलब्धि है तथा इस पाठ्यक्रम में सम्मिलित बोल बंदिशों को जयंती माला मिश्रा ने सिखाया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...