back to top

नजराना-ए-अवध में दिखा कला, कौशल और कुशलता का बेजोड़ संगम

-जीवन में लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें और कामयाबी हासिल करें : प्रो. मांडवी सिंह
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में साहित्यिक और सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन हुई आठ से ज्यादा प्रतियोगिताओं में अवध गर्ल्स की छात्राओं का दबदबा रहा।
अवध गर्ल्स में चार दिवसीय साहित्यिक और सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव नजराना-ए-अवध का आगाज रंगरेजा थीम पर बुधवार को हुआ। इसका उद्धाटन मुख्य अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं जीवन में लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें और कामयाबी हासिल करें। इसके बाद पहले दिन के लिए प्रस्तावित प्रतियोगिताओं की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का आरम्भ समूह नृत्य से हुआ। उसके बाद टर्नकोट, रिगार्ड बिफोर डिस्कार्ट, एकल नृत्य, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में काव्य लेखन और लघुकथा लेखन प्रतियोगिताएं हुई। इसमें शहर के आईटी, आईआईएलएम, महाराजा बिजली पासी महाविद्यालय, नवयुग कन्या महाविद्यालय और स्टडी हाल समेत कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या प्रो. बीना राय, प्रबंधक प्रो. निशि पांडेय समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में अवध गर्ल्स का दबदबा रहा
साहित्य और सांस्कृतिक उत्सव में पहले दिन एकल नृत्य में अवध गर्ल्स की प्रेरणा नेगी प्रथम, महाराज बिजली पासी कॉलेज की आकांक्षा कुशवाहा द्वितीय और तृतीय स्थान पर बीबीडी की कुमकुम मौर्या रहीं। समूह नृत्य व टर्न कोट में अवध गर्ल्स पहले और दूसरे पर आईआईएलएम रहा। जबकि स्वरचित कविता अंग्रेजी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय नंबर पर अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज रहा। जबकि स्वरचित कविता हिंदी में अवध गर्ल्स की अर्चना यादव प्रथम, आईआईएलएम के पुनीत कुमार मिश्रा द्वितीय और तृतीय स्थान पर नवयुग कन्या की काजल अवस्थी रहीं। लघु कथा अंग्रेजी का विजेता अवध गर्ल्स और हिंदी में संयुक्त रूप से नवयुग व अवध गर्ल्स रहा।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन आज
नजराना-ए-अवध में दूसरे दिन इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, क्विज, फन विथ मिलेट्स, डिजर्ट मेकिंग, डिबेट, कोलाज मेकिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...