एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में हुआ आयोजन
लखनऊ। इंद्रधनुष भारतीय महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति इंदिरा नगर लखनऊ द्वारा सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग का आयोजन मंगलवार को वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर फन मॉल के सामने किया गया। जिसमें मंजू सिंह, सुनीता शर्मा, रिया, पूजा सिंह, अनुष्का, आस्था शर्मा आदि कलाकारों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई जैसे पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, पहाड़ी, राधा कृष्ण, होली, आदि। अवध एजुकेशनल के कलाकारों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (सीबीएसई प्रिंसिपल) विद्युत शाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाश गुप्ता (निर्देशक एस आर एंटरप्राइजेज ) मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम मंजू सिंह व अमिता जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ। संस्था के पदाधिकारी एके जैन जी भी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन हर्ष गुप्ता द्वारा किया गया ।





