back to top

5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा रिखी की शादी! दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

नयी दिल्ली। मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोमवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाने की अपील की। बादशाह ने कहा कि इस मामले में यह उनका एकमात्र बयान होगा। बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी की थी। ईशा ने जून में अपनी शादी की पुष्टि की थी। इसके बाद जुलाई में दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

27 जुलाई को ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपने रिश्ते में मुश्किलों का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसे निशान छोड़ जाती हैं, जो दिखाई नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा था कि वह लंबे समय तक डर और दबाव के कारण चुप रहीं, लेकिन अब डर के बजाय साहस को चुन रही हैं।

बादशाह और ईशा रिखी ने अलगाव की घोषणा करते हुए लगभग एक जैसा बयान साझा किया। दोनों ने कहा कि यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने लोगों से इस निजी मामले में आगे किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाने का अनुरोध किया।

ईशा की जुलाई की पोस्ट के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। हालांकि, दोनों ने अपने आधिकारिक बयान में अलग होने की वजह नहीं बताई है। बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनका जैस्मीन मसीह से विवाह हुआ था। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...