back to top

3 शुभ योग में आज रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत

लखनऊ। सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करने का विधान है। इस बार व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में की गई पूजा और शुभ कार्यों से मनोकामना पूर्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। शिव आराधना के लिए इस दिन करीब 2 घंटे 18 मिनट का शुभ समय मिलेगा। पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 सितंबर को दोपहर 2:42 बजे आरंभ होगी और 9 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल 8 सितंबर को पड़ने के कारण इसी दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार प्रदोष व्रत पर एक साथ तीन शुभ योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, परिघ योग और शिव योग शामिल हैं। परिघ योग सुबह से लेकर रात 12:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव योग शुरू होगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 8 सितंबर को शाम 4:39 बजे से प्रारंभ होकर 9 सितंबर की सुबह 6:03 बजे तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता में सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन पुष्य नक्षत्र सुबह से शाम 4:39 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा।

भौम प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
8 सितंबर को भगवान शिव की पूजा के लिए शाम 6:35 बजे से रात 8:52 बजे तक का समय शुभ रहेगा। यानी भक्तों को शिव पूजा के लिए लगभग 2 घंटे 18 मिनट का समय प्राप्त होगा। इस अवधि में भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री से विधिवत अभिषेक कर सकते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:31 बजे से 5:17 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक है। रात में निशिता काल 11:56 बजे से 9 सितंबर को 12:42 बजे तक रहेगा।

प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत और शिव आराधना से जीवन के संकट, परेशानियां और नकारात्मक प्रभाव दूर करने में सहायता मिलती है। भक्त सुख-शांति, समृद्धि, धन और संपत्ति की कामना से भी यह व्रत रखते हैं।

भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि
भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव की माता पर्वती के साथ पूजा करने का विधान है। शास्त्रोक्त विधि से पूजन करने के लिए व्रत के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो कर रेशम के कपड़ों से मण्डप का निर्माण करना चाहिए। मण्डप में शिवलिंग या शिव परिवार का चित्र स्थापित करें। इसके बाद आटे और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं तथा भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, मदार, दूध, दही,शहद का भोग लगाना चाहिए। पंचाक्षर मंत्र से आराधना करें तथा संकल्प लेकर पूरे दिन फलाहार करते हुए व्रत रखना चाहिए। व्रत का पारण अगले दिन चतुर्दशी को किया जाता है। भौम प्रदोष का व्रत रखने से दाम्पत्य जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा विवाह में आने वाली बाधा को भी दूर किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...