लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला का आयोजन मोहन सिंह बिष्ट प्रेक्षागृह, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर आधारित आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन भरत सिंह बिष्ट ने किया, जबकि फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं। करुणा, अहिंसा, शांति, मैत्री और मानवता का उनका संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नृत्य-नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके संघर्ष और मानव कल्याण से जुड़े उपदेशों को भावपूर्ण अभिनय, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति ने दर्शकों को बुद्ध के विचारों और भारतीय बौद्ध संस्कृति से गहराई से परिचित कराया। नृत्य-नाटिका का निर्देशन लवली गैलियन ने तथा सहायक निर्देशन कामना बिष्ट ने किया। प्रस्तुति में महेंद्र सिंह,पीयूष, हर्षिता, महेश, पंकज, रमेश, लाल सिंह, रितेश, संगीता, प्रियंका एवं शिप्रा चंद्र ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में कामना बिष्ट द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बौद्ध संस्कृति और भारतीय लोक परंपरा के सुंदर समन्वय ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति से जोड़ना तथा देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बुद्ध के शांति, करुणा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन
By Anil Dwivedi
0
7
RELATED ARTICLES
गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...
एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय
लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...
सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...
हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत
लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...
गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...
एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय
लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...
सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...
डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध
8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...
3 शुभ योग में आज रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत
लखनऊ। सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान...





