लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व सहित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन लखनऊ में 07 सितम्बर, 2026 दिन सोमवार को अत्यंत भव्यता, श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज का जन्म 14 अगस्त 1944 अन्नदा एकादशी को एक बहुत ही संभ्रान्त, उच्च शिक्षित एवं धनी परिवार मे हुआ था, उनकी उच्च शिक्षा यूरोप मे हुयी और 1960 के दशक मे एमबीए करने के बाद पेप्सीको, एशिया के सीईओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज का रुझान कृष्ण भक्ति की ओर हुआ और वह मांट्रियल के मन्दिर अध्यक्ष से कुछ सेवा मांगने गये तो उन्हें श्रील प्रभुपाद जी का कमरा साफ करने की सेवा दी गयी, उन्होंने वह सेवा इतनी सुन्दर तरीके से की, जिससे श्रील प्रभुपाद जी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्हें मिलने के लिए बुलाया, इस तरह गुरू महाराज की श्रील प्रभुपाद से पहली भेंट 13 मई 1968 को हुई ’ श्रील प्रभुपाद जी ने उन्हें कृष्ण भक्ति उत्साहपूर्वक करने के लिए प्रेरित किया। 27 मई 1969 को गुरू महाराज की हरिनाम दीक्षा हुई महाराज को उनके भौतिक नाम के अनुरूप दीक्षित नाम गोपाल कृष्ण दास दिया गया। गुरू महाराज की अपने गुरू श्रील प्रभुपाद के प्रति ऐसी शरणागति थी कि वह अपना सम्पूर्ण वेतन लेकर श्रील प्रभुपाद के चरणों मे रख देते थे ’ प्रभुपाद जी उनकी पत्नी को बुलाकर उन्हें घर खर्च के पैसे दिया करते थे। गुरू महाराज की निरंतर सेवाओं से प्रसन्न होकर श्रील प्रभुपाद जी ने उन्हें 1975 मे भारत भेजा और मुख्य रूप से पुस्तक वितरण पर अपना ध्यान केंद्रित रखते हुए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। गुरू महाराज को 1976 मे रूस मे प्रचार के लिए भेजा गया, जहाँ उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा परन्तु उनकी गुरू के प्रति शरणागति और इच्छा शक्ति के कारण आज विश्व में सर्वाधिक भक्त रूस मे ही हैं ’ 1981 मे गुरू महराज ने सन्यास ग्रहण किया और 1982 मे (जनरल बॉडी काउंसिल) द्वारा उन्हें दीक्षा गुरू के रूप मे नियुक्त किया गया और तबसे वह निरंतर अपनी सेवाएं देते रहे और 05 मई 2024 को इस नश्वर संसार से गोलोक धाम को प्रस्थान कर गए। गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) पर इस्कॉन परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर मे भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका गुणगान किया गया। श्याम प्रभुजी, मन्दिर अध्यक्ष, भोक्ता राम प्रभुजी, उपाध्यक्ष, मधुस्मिता प्रभुजी, उपाध्यक्ष, दीनदयाल प्रभुजी, उपाध्यक्ष, श्रीमती अचिंत्यरूपिणी माताजी, डायरेक्टर इस्कॉन गर्ल्स फोरम एवं अन्य भक्तों ने परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के साथ अपने संस्मरणों एवं उनके विचारों को साझा करते हुए महाराज जी का गुणगान किया गया। इस्कॉन, लखनऊ के भक्तों ने दोपहर 12 बजे तक उपवास रखा तत्पचात केक एवं दिव्य एकादशी प्रसाद ग्रहण किया।
गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया
By Anil Dwivedi
0
4
RELATED ARTICLES
बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन
लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...
एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय
लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...
सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...
हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत
लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...
बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन
लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...
एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय
लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...
सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...
डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध
8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...
3 शुभ योग में आज रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत
लखनऊ। सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान...





