back to top

लखनऊ चिड़ियाघर में ईद पर पहुंचे 12650 दर्शक

नवाब वाजिदअली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों का खूब उत्साह दिखा
लखनऊ। ईद के मौके पर चिड़ियाघर में 12650 दर्शक पहुंचे। वहीं पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद हेरिटेज जोन, अम्बेडकर पार्क, नींबू पार्क, अम्बेडकर पार्क और लोहिया पार्क, रिवर फ्रंट और लुलू मॉल सहित कई जगहों पर लोगों में ईद का उत्साह देखते बना। नवाब वाजिदअली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों का खूब उत्साह दिखा।
ईद के उपलक्ष में सोमवार को लखनऊ प्राणि उद्यान में भारी भीड़ रही। प्राणि उद्यान में शाम तक दर्शकों का हुजूम उमड़ता रहा। दर्शकों ने बड़ी रूचि से यहॉं की सुविधा तथा वन्य जीवों को देखने का आनन्द लिया। इसके अतिरिक्त चिम्पान्जी, बब्बर शेर, सफेद टाइगर, जिराफ, नीले-पीले मकाऊ, रंग-बिरंगे पक्षी आदि आकर्शण का मुख्य केन्द्र रहे। मछलीघर में भी भीड़ रही। बच्चों द्वारा झूला पार्क में झूलों का खूब आनन्द लिया गया। इसके साथ-साथ दर्शकों ने बालरेल की सवारी कर आनन्द उठाया। बालरेल स्टेशन पर दर्शकों की काफी भीड़ बालरेल का इन्तजार करती नजर आयी।
उल्लू घर में सफेद सेही (पाकुर्पाइन) को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। पक्षी बाड़े में भी अच्छी चहल-पहल रही तथा कुछ भाग्यशाली दर्शकों को मोर का नाच भी देखने को मिला। दर्शकों की सुविधा हेतु इस वर्ष नरही मुख्य द्वार पर 04 टिकट काउन्टर कर तथा डालीबाग गेट पर 02 टिकट काउन्टर कुल 06 काउण्टर खोले गये। इस लिए भारी भीड़ के बावजूद दर्शकों को टिकट का इन्तजार नही करना पड़ा और न ही कहीं भीड़ की स्थिति बन पायी। अनेक दर्शकों द्वारा इस बात की काफी सराहना की गयी तथा उनके द्वारा अवगत कराया गया कि इससे उनका समय तो बचा ही साथ ही प्राणि उद्यान घूमने के लिए लम्बी-लम्बी टिकट की लाइन में भी नहीं लगना पड़ा। इससे प्राणि उद्यान घूमना और भी सुलभ रहा तथा बच्चों को भी बोरियत महसूस नहीं हुई। शौचालय की सफाई पर विषेश जोर दिया गया तथा प्रत्येक शौचालय को साफ-सुथरा करने की जबरदस्त व्यवस्था की गयी जिसके तहत सभी शौचालयों का विषेश अभियान चलाकर प्रत्येक शौचालय पर एक सफाई कर्मी की पूरे दिन के लिए तैनाती की गयी।
इस वर्ष वन्य जीवों एवं दर्शकों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल (महिला एवं पुरूष) तैनात किया गया। इसके लिए प्राणि उद्यान के सुरक्षा कर्मियों, चैकीदारों, कीपरों तथा अन्य स्टाफ को जगह-जगह तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त खतरनाक तथा भीड़-भाड़ वाले वन्य जीवों के बाड़ों पर अलग से विषेश सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये थे। दर्शकों को नियंत्रित करने तथा जागरूक करने के लिए जू वॉलेन्टियर्स की मदद भी ली गयी, जिसके तहत पर्यावरणम् सोसाइटी के 10 वॉलेन्टियर्स ने बडे़ उत्साह से पूरे दिन काम किया।
दर्शकों एवं बच्चों ने जिराफ, गैंडा, जेब्रा, भालू एवं बब्बर शेर के मॉडलों के साथ खूब फोटो खीचें। प्राणि में लगे फूल एवं फुलवारियों का भी दर्शकों द्वारा लुत्फ लिया गया। बच्चों ने फव्वारों के साथ खूब मस्ती की एवं खूब फोटो खिचवाई गयी।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...