back to top

आत्मीयता का भाव

गायत्री मंत्र मनुष्य को जीवन आध्यात्म को आत्मसात् उत्कृष्टता के चरम पर पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। गायत्री मंत्र का दसवां अक्षर ‘गो’ अपने आसपास वालों को सहयोग करने और सहिष्णु बनने की शिक्षा देता है। गोप्या: स्वयां मनोवृत्तीर्नासहिष्णुर्नरो भवेत्। स्थिति मज्यस्य वै वीक्ष्य तदनुरूपमाचरत्। अर्थात अपने मनोभावों को छिपाना नहीं चाहिए। आत्मीयता का भाव रखना चाहिए। मनुष्य को असहिष्णु नहीं होना चाहिए। दूसरों की परिस्थिति का ध्यान रखना चाहिए। अपने मनोभाव और मनोवृत्ति को छिपाना नहीं छल, कपट और पाप है।

 

जैसा भाव भीतर है वैसा ही बाहर प्रकट कर दिया जाये तो वह पाप निवृत्ति का सबसे बड़ा राजमार्ग है। स्पष्ट और खरी कहने वाले, पेट में जैसा है व वैसा ही मुंह से कह देने वाले लोग चाहे किसी को कितने ही बुरे लगें पर वे ईष्वर और आत्मा के आगे अपराधी नहीं ठहरते। जो आत्मा पर असत्य का आवरण चढ़ाते हैं वे एक प्रकार के आत्म हत्यारे हैं। कोई व्यक्ति यदि अधिक रहस्यवादी हो, अधिक अपराधी कार्य करता हो तो भी उसके अपने कुछ ऐसे विश्वासी मित्र अवश्य होने चाहिए जिनके आगे रहस्य प्रकट करके मन को हल्का कर लिया करें और उनकी सलाह से अपनी बुराइयों का निवारण कर सके। प्रत्येक मनुष्य का दृष्टिकोण, विचार, अनुभव, अभ्यास, ज्ञान, यथार्थ, रुचि, एवं संस्कार अलग-अलग होते हैं। इसलिए सबका सोचना एक प्रकार स नहीं हो सकता। इस तथ्य को समझते हुए हर व्यक्ति को दूसरों के प्रति सहिष्णु एवं उदार होना चाहिए।

 

अपने से किसी भी अंश में मतभेद रखने वाले को मूर्ख, अज्ञानी, दुराग्रही, दुष्ट या विरोधी मन लेना उचित नहीं है। ऐसी अहिष्णुता ही बहुधा झगड़ों की जड़ होती है। एक दूसरे के दृष्टिकोण के अंतर को समझते हुए यथासंभव समझौते का मार्ग निकालना चाहिए। फिर जो मतभेद रह जायें उन्हें पीछे धाीरे-धीरे सुलझाते रहने के लिए छोड़ देना चाहिए। संसार में सभी प्रकार के मनुष्य हैं। सुर्ख विद्वान, रोगी स्वस्थ, पापी, पुण्यात्मा, कायर-वीर, कटुवादी, नम्र, चोर, ईमानदार, निंदनीय, आदरस्पद, स्वधर्मी, विधर्मी, दयापात्र, दण्डनीय, शुष्क-सरस, भोगी-त्यागी आदि पर विरेधी स्थितियों के मनुष्य भरे पड़े हैं। उनकी स्थिति का देखकर तदनुसार उनसे भाषण व्यवहार एवं सहयोग करें। उनकी स्थिति के आधर पर ही उनके साथ अपना संबंध स्थापित करें।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...