back to top

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार समापन किया। पदक तालिका में हालांकि भारत पांच स्वर्ण पदक जीतने वाले चेक गणराज्य से पीछे दूसरे स्थान पर रहा। चीन ने दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता ने भारत के पैरा तीरंदाजों को 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए तैयारी का अच्छा मौका मिला।

भारत की स्वर्ण पदक जीतने की मुहिम का नेतृत्व पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने किया। उन्होंने विजय सुंडी के साथ मिलकर पैरा रिकर्व पुरुष युगल का खिताब जीता।हरविंदर ने प्रतियोगिता अंतिम दिन भावना के साथ जोड़ी बनाकर पैरा रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष युगल में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया, जिसके बाद विश्व चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला वर्ग में व्यक्तिगत खिताब जीता।सरिता ने भी कांस्य पदक जीतकर शीतल देवी के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाई।

भारत के तीन रजत पदक भावना और पूजा ने पैरा रिकर्व महिला युगल में, तन्वी इंगले ने दृष्टिबाधित वर्ग में और स्वाति चौधरी और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी ने महिला प्रथम श्रेणी की मिश्रित टीम स्पर्धा में जीते।भारत ने आठ कांस्य पदक भी जीते, जिसमें युगल गर्ग ने दृष्टिबाधित वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

स्वाति चौधरी ने महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि शीतल देवी और विश्व चैंपियन तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।इससे पहले तोमन ने पैरा कंपाउंड पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, जबकि भावना ने पैरा रिकर्व महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर तीन पदक जीते।

इसके बाद स्वाति ने वसुंधरा तेओतिया के साथ महिला प्रथम श्रेणी के युगल स्पर्धा में एक और कांस्य पदक जीता, जिससे उनके पदकों की कुल संख्या दो हो गई। आदिल ने विनायक ब्रीड के साथ जोड़ी बनाकर महिला वर्ग के पुरुष युगल में कांस्य पदक जीतकर कुल दो पदक हासिल किए।

RELATED ARTICLES

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री...