back to top

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक मजदूर अब भी लोहे के स्ट्रक्चर में फंसा हुआ है, जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फंसे हुए मजदूर को लोग पानी पिलाकर जीवित रखे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। मौके पर अफरातफरी मची हुई है और हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

सेफ्टी टूल का इस्तेमाल नहीं किया गया

ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा मजदूरों को किसी प्रकार का सेफ्टी टूल उपलब्ध नहीं कराया गया था। हादसे के बाद भी कंपनी द्वारा फंसे मजदूर को निकालने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

घायल मजदूर मुजफ्फरपुर जिला का बताया गया है बाकी किसी भी मजदूर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दिया गया है। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के द्वारा किसी प्रकार का सेफ्टी टूल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं जो मजदूर फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए भी फोर लेन निर्माण कंपनी के द्वारा कोई उचित कार्य नहीं किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल कई अन्य थाना से पुलिस बल एवं लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार स्थानीय मुखिया सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी उचित राहत बचाव कार्य नहीं किए जाने से लोग आक्रोशित होते जा रहे हैं।

मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं

लालगंज के जलालपुर में फोरलेन पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के गिरने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी शिवेश्वर साहू ने बताया कि निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं था। उन्होंने कहा कि “यहां कोई सेफ्टी नहीं है। इतना बड़ा हादसा हो गया, एम्बुलेंस रहना चाहिए, एम्बुलेंस नहीं है, न किसी मजदूर के पास सेफ्टी बेल्ट है। गांधी सेतु पर काम होता है तो सब सेफ्टी टूल लगता है।”

 हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। करीब 5 से 7 मजदूर घायल हुए हैं। आरोप है कि पुल का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है, पुल अभी से धंस रहा है। मौके पर हजारों ग्रामीण जुटे हैं, लेकिन कंपनी द्वारा अब तक राहत-बचाव का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। गैस कटर से लोहा काटने का प्रयाश किया जा रहा है।

सारण जिले के बाकरपुर (सोनपुर/शीतलपुर के पास) से शुरू होकर वैशाली के लालगंज क्षेत्र से गुजरते हुए मुजफ्फरपुर जिले के मानिकपुर (एसएच-74) तक लगभग 38.8 किलोमीटर की लंबाई में बनाया जा रहा है।अभी जो घटना हुआ है यह लालगंज प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित गंडक नदी पर बना रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान गंडक नदी से आधा किलोमीटर पहले हुआ है हुआ है।

आक्रोशित लोगों ने कैंप में तोड़फोड़ किया

आक्रोशित लोगों मैंने कैंप में तोड़फोड़ किया। कुर्सी टेबल इधर-उधर पटक दिया। सीसीटीवी कैमरा उखाड़ दिया।स्थानीय लोगों के आक्रोश को बढ़ते देख वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री...