back to top

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से अपील की है कि बुखार होने पर पैनिक न करें, बल्कि सावधानी बरतें और नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।

गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के शुभारंभ के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वाइन फ्लू को लेकर अभी पैनिक की स्थिति नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर लोग खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।

इस मौके पर सिविल अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक से जुड़े मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की गई। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और सिविल अस्पताल के बीच हुए समझौते के तहत अब लोहिया के विशेषज्ञ डॉक्टर यहां ओपीडी करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इससे मरीजों को एक ही जगह पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी और उन्हें बड़े संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा, ताकि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय बन सके।

ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि अनुभवी डॉक्टरों की सेवाएं बनाए रखने की मांग को देखते हुए अब 70 वर्ष तक के विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे, जिससे मरीजों को अनुभव का लाभ मिलेगा।

  क्या करें, क्या न करें

  • बुखार या फ्लू के लक्षण पर घबराएं नहीं
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं
  • भीड़भाड़ में मास्क का उपयोग करें
  • डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें
  • स्वच्छता और हाथ धोने का ध्यान रखें

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मिचारियों और पेंशनरों के लिए ‘जनहित स्वास्थ्य पोर्टल’ लॉन्च

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान की प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है। अब कर्मचारी को उपचार शुरू होने...

अमेरिकी सांसदों की मांग, डेटा चोरी के मामले में तीन भारतीय कंपनियों पर हो कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई...

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों पर रोक के आरोप, नासवी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय...

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद...

अबू सलेम को नहीं मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी

25 साल की सजा पूरी होने के दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया, बॉम्बे हाई कोर्ट की गणना को सही माना गयानई...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने...