back to top

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

यह फिल्म चार सितंबर को रिलीज की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे।ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के शुरूआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.32 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ की उस अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, धोखेबाजी और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इस शो के पहले सीजन के एक अनकहे अध्याय की ओर इशारा करती है।

फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी हैं। ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नये कलाकारों के रूप में जोड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री...

यूपी के कर्मिचारियों और पेंशनरों के लिए ‘जनहित स्वास्थ्य पोर्टल’ लॉन्च

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान की प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है। अब कर्मचारी को उपचार शुरू होने...