मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार सौंपा। इस मौके पर रानी मुखर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि उनकी जन्मभूमि, कर्मभूमि और जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा,सिनेमा मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है।इस सम्मान को रानी मुखर्जी के लंबे फिल्मी करियर और भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।





