उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। वहीं छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता-पिता के बाद शिक्षक ही विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुभव और अनुशासन के माध्यम से सही राह दिखाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका निगम ने शिक्षकों के समर्पण और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस समारोह के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य रूपम पाल ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कार विद्यार्थियों के जीवन में लंबे समय तक मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। इस मौके पर स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रधानाचार्य अलका निगम, उप प्रधानाचार्य रूपम पाल, शालिनी दुबे, आशीष कुमार ,अर्चना तिवारी, क्षमा तिवारी, शैलेन्द्र वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता सक्सेना, प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, प्रिया वाजपेई, सौम्या मिश्रा व अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।





