back to top

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव
लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर इस वर्ष 14 से 25 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव का पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से करीब 60 कारीगर पिछले एक माह से तैयार कर रहे हैं। इस बार पंडाल मन्दिर की थीम पर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। पंडाल 13 हजार वर्ग फीट मैं तैयार हो रहा है पंडाल की ऊंचाई 80 फीट होगी। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी भक्त लोग मनौतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात 10:00 से शाम 6:00 बजे तक लिख सकते हैं। पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ रहे हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट के स्टाल रहेंगे। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल रहेंगे। अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल ने बताया कि पूरा परिसर मैले जैसा रहेगा जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि भक्त लोग मनौतियों के राजा के दर्शन प्रात: 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे बप्पा की आरती सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे हो होगी। योगेश बंसल ने बताया कि कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के संगीत निर्देशन में प्रतिदिन भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दो सौ से अधिक मातृशक्तियों ने देखी फिल्म हनुमान अंश

- फन रिपब्लिक में गूंजे जयश्रीराम के नारे, प्रसाद में बटे लड्डू लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में...

प्रो. मांडवी सिंह ने राज्यपाल व सीएम योगी से की औपचारिक भेंट

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: कुलपति...

जैन श्रावक के 6 कर्तव्यों के साथ पर्यूषण आरम्भ

लखनऊ। जैन श्वेतांबर मंदिर दादाबाड़ी, ठाकुरगंज में मनाए जा रहे है जिसमें विराजमान साध्वी अर्चना व यशोगुणा जी महाराज साहब ने पर्युषण के 6...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

दो सौ से अधिक मातृशक्तियों ने देखी फिल्म हनुमान अंश

- फन रिपब्लिक में गूंजे जयश्रीराम के नारे, प्रसाद में बटे लड्डू लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में...

प्रो. मांडवी सिंह ने राज्यपाल व सीएम योगी से की औपचारिक भेंट

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: कुलपति...

जैन श्रावक के 6 कर्तव्यों के साथ पर्यूषण आरम्भ

लखनऊ। जैन श्वेतांबर मंदिर दादाबाड़ी, ठाकुरगंज में मनाए जा रहे है जिसमें विराजमान साध्वी अर्चना व यशोगुणा जी महाराज साहब ने पर्युषण के 6...

नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन एक द रेट जीमेल डाट काम’ का मंचन

व्यंग्य से करुणा तक संवेदनहीन होते समय का आईना लखनऊ। बदलते पारिवारिक मूल्यों और बुजुर्ग माता-पिता के प्रति घटती संवेदनशीलता की ऐसी ही एक बेचैन...