back to top

SPS इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना मदर्स डे

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर माताओं की उपस्थिति और बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से भावनाओं से भर उठा। कार्यक्रम में चेयर रेस व रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं ने न केवल माहौल को जीवंत किया, बल्कि माताओं के सृजनात्मक पक्ष को भी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई, मां विषय पर आधारित प्रस्तुतियों में बच्चों ने अपने दिल की भावनाएं खुले रूप से व्यक्त कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्साह नहीं बल्कि मां के त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया की वे अपने बच्चों को नैतिकता और अनुशासन की ओर प्रेरित करें । प्रबंधक ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मदर्स डे की बधाई दी। विद्यालय की प्रिसिंपल अलका निगम ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली माताओं को बेस्ट मदर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। वहीं उप प्रधानाचार्य रूपम पाल व विद्यालय के शिक्षकों ने सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया और नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने माता को बच्चों की पहली शिक्षिका बताया और मां की ममता, त्याग और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इस मौके पर स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रधानाचार्य अलका निगम, उप प्रधानाचार्य रूपम पाल, क्षमा तिवारी, शालिनी दुबे, आशीष कुमार ,अर्चना तिवारी, सरनजीत सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता सक्सेना, नीरज पांडे , प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, कर्ण यादव, प्रिया वाजपेई , सौरभ जायसवाल , सौम्या मिश्रा व अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: माता-पिता की अनदेखी पर संतान होगी संपत्ति से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदारों को बुजुर्ग अपनी...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...