तेलुगु टेलीविजन धारावाहिक अभिनेता चंद्रकांत ने यहां एक फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले उनकी साथी कलाकार पवित्रा जयराम की हाल में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
बताया जाता है कि वह (चंद्रकांत) पवित्रा के साथ एक फ्लैट में साथ रह रहे थे। दोनों में कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। अभिनेता चंद्रकांत (39) शुक्रवार को फ्लैट में फंदे से लटके मिले। पवित्रा के निधन के बाद वह कथित तौर पर अवसाद से पीडत थे। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चंद्रकांत के पिता ने एक बयान में कहा कि अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अवसादै में थे।
चंद्रकांत के पिता वेंकटेश ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे ने कहा था कि वह पवित्रा के साथ रहना चाहता है। पुलिस ने बताया कि चंद्रकांत शुक्रवार को सिकंदराबाद स्थित अपना आवास छोड़कर फ्लैट पर चले गए थे। चंद्रकांत के मित्रों ने उनके फोन पर कॉल की लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठायी।
पुलिस ने कहा कि वे फिर फ्लैट पर पहुंचे और अभिनेता को मृत पाया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नरसिंगी पुलिस थाने
में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।





