back to top

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव मनाया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभुजी (चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी), श्रीलाल गुप्ता प्रभुजी, (सदस्य निर्माण कमेटी) अलोक चंद्रा प्रभुजी, (सदस्य निर्माण कमेटी) लाल बहादुर यादव प्रभुजी (वाइस चेयरमैन, फेस्टिवल कमेटी) भोक्ताराम प्रभुजी (उपाध्यक्ष), मधुस्मिता प्रभु (उपाध्यक्ष), एवं दीनदयाल प्रभु जी (उपाध्यक्ष), उपस्थित रहे। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा जन्माष्टमी महा महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी, जो निम्नवत है। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मंगला आरती प्रात: 4:30 बजे, तुलसी आरती प्रात: 5:15 बजे, गुरु पूजा प्रात: 7:30 बजे, अविरल कीर्तन प्रात: 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक,अभिषेक अपराह्न 12 वजे से रात्रि 10 बजे, संस्कृतिक कार्यक्रम सायं 6 बजे, संध्या आरती सायं 7 बजे, महा अभिषेक रात्रि 10 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक, छप्पन भोग रात्रि 11 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक, महा आरती मध्य रात्रि 12:30 बजे, जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित से श्री श्री राधा रमण बिहारी जी श्रंगार किया जायेगा । दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक अभिषेक (दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से होगा) एवं महा अभिषेक रात्रि 10 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक मुख्य पंडाल में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुकुन्दा रॉक बैंड की प्रस्तुति, स्वागत नृत्य, भारतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति, नाट्य प्रास्तुति, इनामी प्रतियोगिता। इस्कॉन, भक्त मंडली द्वारा अविरल कीर्तन प्रात: 09:30 से शाम 06:30 तक होगा। इस्कॉन लखनऊ के भक्तों द्वारा श्रीमद भागवतम, श्रीमद भगवत गीता के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद जी द्वारा रचित 90 से अधिक पुस्तकों का वितरण । इस्कॉन के वह वैष्णव भक्तों जो 16 माला जप एवं 4 नियमों का पालन कर रहे हैं, उनके द्वारा प्रेमपूर्वक बनाये गये 256 प्रकार के भोग श्री श्री राधा रमण बिहारी जी को अर्पित किये जायेंगे । इस्कॉन भक्तों विशेष रूप से युवा भक्तो द्वारा मंदिर मे आने वाले नये भक्तो को हर कृष्ण महामंत्र के जप हेतु प्रेरित किया जायेगा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव पर आ रहे नये भक्तो को श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी मंदिर अध्यक्ष इस्कॉन लखनऊ की प्रेरणा से सम्पूर्ण लखनऊ मे चल रहीं भक्ति वृक्ष कक्षाओं मे जोड़ कर उन्हे भक्ति मार्ग पर अग्रसर करने का प्रयास किया जायेगा । श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश लढानी, निदेशक, अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड, अति-अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी) जय अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी) एवं अनुज अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी)अपनी गरिमामयी में उपस्थिति प्रदान करेंगे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव में श्री श्री राधा रमण जी के दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु अतिथि के रूप में बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, एके शर्मा, ऊर्जा मंत्री, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री, एवं अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहेंगे। मंदिर के कार्यक्रमों को आप सभी भक्त गण निम्न लिंक के माध्यम से लाइव देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...

नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। शिवोहम योगा स्टूडियो में तीज उत्सव का आयोजन मंगलवार को बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने...