back to top

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने के साथ अपने ऐप के हेल्प खंड में फूड सेफ्टी चैनल सोमवार को शुरू किया। इसके जरिये ग्राहक अपने आॅर्डर से जुड़ी खाद्य सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता या शिकायत की जानकारी दे सकेंगे।

यह कदम महाराष्ट्र जैसे राज्यों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्यभर में कथित तौर पर की गई कार्वाई और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा पर फिर से बढ़े ध्यान की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। ग्राहक 7948231850 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐप में बनाए गए समर्पित खंड के जरिये ग्राहक संक्षिप्त संदेश के साथ अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति जानने के लिए उन्हें एक टिकट नंबर मिलेगा।

स्विगी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए समर्पित हेल्पलाइन पर फोन करने वाले उपयोगकर्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भी भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिये वे समस्या से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी और तस्वीरें साझा कर सकेंगे। दोनों ही मामलों में स्विगी की खाद्य सुरक्षा आश्वासन टीम प्राथमिकता के आधार पर उठाए गए मामलों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्वाई करेगी।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कारोबार अधिकारी सिद्धार्थ भाकू ने कहा,हम खाद्य सुरक्षा के मामले में अपने रेस्तरां साझेदारों के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, हम ग्राहकों के लिए अपनी चिंताओं को साझा करने के तरीकों को और मजबूत कर रहे हैं। ग्राहकों की प्रतिक्रिया हमेशा हमारे काम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। संपर्क के ये अतिरिक्त माध्यम हमें जहां भी कोई कमी होगी, उसे पहचानने तथा दूर करने में और मदद करेंगे।

कंपनी ने कहा कि ऐप पर उपलब्ध समर्पित हेल्पलाइन और चैनल स्विगी के लिए एक सूचना-संग्रह के साधन के रूप में भी काम करेंगे। इससे कंपनी को बार-बार सामने आने वाली शिकायतों की पहचान करने, रुझानों का पता लगाने,रेस्तरां साझेदारों के साथ संवाद करने और समग्र मंच
पर निवारक उपायों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल हुए

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको राज्य के तेमास्कालसिंगो कस्बे में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में विस्फोट हो गया। हादसे...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीती यूपी टी20 लीग की ट्रॉफी

लखनऊ। मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग के सीजन 4 का खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल हुए

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको राज्य के तेमास्कालसिंगो कस्बे में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में विस्फोट हो गया। हादसे...

बिहार बाढ़ अलर्ट: खतरे के निशान के पार गंगा, 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित

पटना। बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है और स्थिति अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। राजधानी पटना के गांधी...

‘हनुमान अंश’ में हनुमान या नीम करौली बाबा? जानिए फिल्म की असली कहानी

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में आम धारणा यह रही है कि किसी भी फिल्म की किस्मत उसके पहले वीकेंड में ही तय हो जाती है।...