लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जी की छठी बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें कढ़ी चावल खीर एवं आइसक्रीम का प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया मंदिर समिति के सदस्य धीरज मिश्रा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन श्री कृष्ण जी की छठी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है जिसमें क्षेत्र के सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते है मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र निगम अध्यक्ष जितेंद्र निगम तीर्थराज यादव जितेंद्र शुक्ला अनुराग दीक्षित सचिन देवल आशीष श्रीवास्तव शिवम पोरवाल गणेश शुक्ला धैर्य मिश्रा एवं महिला सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।





