back to top

जमाखोरों पर शिकंजा

नवरात्र और फिर त्योहारी सीजन में जिस तरह आलू, प्याज और अन्य सब्जियों के दाम अचानक आसमान पर पहुंच गये हैं उससे आम आदमी की थाली से एक साथ दाल, सब्जी, प्याज सब गायब हो गये हैं। लॉकडाउन में काम धंधे गंवा कर बैठे लोग और लॉकडाउन के बाद कारोबार में आयी भारी मंदी के कारण आम आदमी का जीना वैसे ही कठिन हो गया है।

ऊपर से 40 रुपये किलो आलू और अस्सी रुपये किलो प्याज के भाव सुनकर आम आदमी सिर्फ ललचाता रहा, नवरात्र के व्रत में भी आलू खाकर भूख मिटाने की हिम्मत नहीं कर पाया। अगर बाजार में एक -दो सब्जी के दाम चढ़ जायें तो उपभोक्ता अपनी पसंद या च्वाइस से समझौता करके अन्य सब्जियों से काम चलाकर संतोष कर लेता है, लेकिन इस बार जमाखोरों ने कोई मौका नहीं दिया।

एक साथ आलू, प्याज, सब्जी, दाल सबके भाव तान दिये जिससे उपभोक्ता के पास अपनी तंग जेबों को और ढीली करने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा। लॉकडाउन, बेरोजगारी और अब कारोबार में मंदी के इस दौर में सरकारी कर्मचारी को छोड़कर अधिकांश लोग इस स्थिति में नहीं हैं कि वह चालीस रुपये किलो आलू या अस्सी रुपये किलो प्याज खरीद कर खा सकें।

ऐसे में ज्यादातर उपभोक्ताओं को मन मनोसकर रह जाना पड़ता है। कई बार भारी बारिश, आपूर्ति में कमी या कम उत्पादन होने के कारण भाव अचानक बढ़ जाते हैं। कई बार प्याज की कीमतें आपूर्ति में कमी या फिर बाढ़ आदि के कारण फसल सड़ने से चढ़ जाती हैं। लेकिन एक साथ प्याज, आलू, अन्य सब्जियों, दालों के भाव बढ़ने से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है।

वैसे भी प्रदेश में आलू का पर्याप्त उत्पादन हुआ है और राज्य के कोल्डस्टोरेज में इतना आलू जमा है कि बुआई के बाद भी अगले एक-डेढ़ महीनों में पूरी तरह खत्म नहीं होगा और तब तक नयी फसल बाजार में आ जायेगी। ऐसे में आलू का दाम अचानक बहुत बढ़ जाना और दाल की कीमतों में भी दस-पन्द्रह रुपये की असामान्य तेजी से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं इनकी आपूर्ति करने वालों ने सिंडीकेट बनाकर बाजार में कृत्रिम रूप से कमी उत्पन्न कर दी है। जिससे दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

एक बात और है, हाल के वर्षों में सरकारी क्षेत्र में बहुत तेजी से वेतन बढ़े हैं जिससे महंगाई बढ़ी है। महंगाई के कारण शहरों में जीवन यापन की लागत बढ़ी है इसलिए छोटे-छोटे विक्रेता बहुत अधिक मार्जिन पास कर रहे हैं ताकि उनके जीवन यापन का खर्च निकल आये। इसी कारण बाजार में अचानक महंगाई बढ़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जमाखोरों पर छापेमारी करने के साथ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है ताकि बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में रहें।

प्रदेश सरकार का यह रुख सही भी है क्योंकि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि या तो कीमतें कम हों या फिर लोगों की आय बढ़े ताकि लोग जीवन निर्वाह कर सकें। जमाखोरी पर शिकंजा कसना सही कदम है लेकिन सिर्फ इससे स्थिति सामान्य नहीं होगी। सरकार को महंगाई घटाने या आय बढ़ाने की पहल करनी होगी अन्यथा इस महंगाई में सिर्फ सरकारी या बड़े कारपोरेट कर्मचारी ही सर्वाइब कर पायेंगे।

RELATED ARTICLES

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...