back to top

एशियाड खेलों से पहले सीनियर महिला हॉकी संभावित खिलाड़ियों में रानी रामपाल की अनदेखी

बेंगलुरु. सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शनिवार को 34 सदस्यीय सीनियर महिला हॉकी संभावित खिलाड़ियों में अनुभवी फॉरवर्ड रानी रामपाल की अनदेखी की गयी।

रामपाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय मुख्य कोच यानेक शॉपमैन की आलोचना करते हुए अपने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अनदेखी किये जाने के लिए जवाब मांगा था। शिविर से पहले शॉपमैन ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, हमने हाल की प्रतियोगिताओं में दिखाया कि बतौर टीम आगे बढ़ रहे हैं और लगातार सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमारे लिए आगामी शिविर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं जो पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने का रास्ता बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, हम शिविर में उन चीजों पर ध्यान लगायेंगे जिसमें हमें अब भी सुधार की जरूरत है और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान लगायेंगे कि सभी खिलाड़ी उसी तरह की हॉकी खेलने में सहज हैं जो हम खेलना चाहते हैं। शिविर यहां रविवार को शुरु होकर 18 सितंबर को समाप्त होगा।

भारत एशियाड में 27 सितंबर को अपने अभियान की शुरूआत करेगा। टीम को पूल ए में कोरिया, मलेशिया, हांगकांग, चीन और सिंगापुर के साथ रखा गया है।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: 

गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपू, बीचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी।

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी।

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरांबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, अजमीना कुजूर।

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग। 

यह खबर भी पढ़े— बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ग्राहकों को राहत, होम और कार लोन हुआ सस्ता

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...