लखनऊ (वरिष्ठ संवाददाता)। किसानों के लिए जारी होने वाले ट्रैक्टर और ट्राली इन दिनो सवारी ढोने का कार्य कर रहे है जिससे बीते दिनों कई घटनायें हो चुकी है। जिसको देखते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने निर्देश जारी करते हुए आरटीओं और पुलिस विभाग को सर्तक किया है, कि ट्रैक्टर ट्राली दिन में खासतौर पर सुबह और शाम को मुख्य सड़क पर न चलाया जाए।
फिर भी तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर फर्राटा भर रहे है। ऐसे गाड़ी मालिकों को डीएम ने नोटिस जल्द जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्राली का पंजीयन करने से पहले शपथ पत्र पर लिखवाना होगा कि किसी भी प्रकार की सवारी को गाड़ी में बैठालने पर पंजीयन रद्द कर दिया जायेगा।
उन्होेंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर सवारी लेकर जा रहा है तो उसे तत्काल रोका जाना चाहिए। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना न हो। इसके साथ ही गाड़ी चलाने वाले के पास डीएल है कि नही बीमा की भी जांच होनी चाहिए।
यह खबर पढ़े- जाह्नवी कंडुला केस : प्रियंका चोपड़ा ने कहा-किसी की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता





