back to top

जाह्नवी कंडुला केस : प्रियंका चोपड़ा ने कहा-किसी की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में वाशिंगटन राज्य के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत और उससे जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जीवन तो जीवन होता है और कोई भी व्यक्ति किसी की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता।

कंडुला जब 23 जनवरी 2023 को सड़क पार कर रही थी, तब पुलिस के एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इस वाहन को केविन डेव नाम का अधिकारी चला रहा था। वह मादक पदार्थ के ओवरडोज से जुड़े एक मामले की सूचना पर गति सीमा का उल्लंघन करके 119 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से वाहन चला रहा था।

सिएटल पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए बॉडीकैम फुटेज में अधिकारी डेनियल आडरर को इस घातक दुर्घटना के बारे में हंसकर बात करते हुए पाया गया। इसी के साथ वह डेव की गलती की गुंजाइश को खारिज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बॉडीकैम रिकॉर्डिंग वीडियो में आडररन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हां, बस एक चेक काटो… 11,000 अमेरिकी डॉलर का। वह वैसे भी 26 साल की थी। उसके जीवन की कीमत मामूली थी। लॉस एंजिलिस में रह रहीं प्रियंका ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लिखा, यह भयावह है कि नौ महीने पहले हुई यह दुखद घटना अब सामने आई है। एक जीवन तो जीवन होता है। कोई इसकी कोई कीमत नहीं लगा सकता।

अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकियों ने कंडुला की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत सरकार को घटना की शीघ्र जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को न्याय के दायरे में लाने का आश्वासन दिया है।

यह खबर पढ़े- सीडब्ल्यूसी की बैठक में खरगे ने कांग्रेस नेताओं को अनुशासन की नसीहत दी, मोदी सरकार पर साधा निशाना 

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...