back to top

भाजपा की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा : पाठक

लखनऊ। नए वर्ष में संगठनात्मक एजेंडे को गति देने के लिए रणनीति तैयार करने की खातिर भाजपा के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक तीन जनवरी को यहां प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को बताया कि रविवार, तीन जनवरी को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के सभी सह प्रभारी शामिल होंगे।

पाठक ने बताया कि भाजपा की इस बैठक में आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष 19 मार्च को पूरे हो रहे हैं, इसलिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना भी बैठक में बनाई जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौने चार वर्ष के अपने शासन में चुनौतियों को अवसर में बदला है और कोरोना वायरस के वैश्विक संकट में उनके नेतृत्व में आम जनता को मिली राहत से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उप्र में विशेष सुरक्षा बल का गठन कर, लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर पुलिस प्रणाली, बैंक सखी जैसी योजनाओं को लागू कर कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूती दी है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...