back to top

युजवेंद्र चहल का भावुक खुलासा…तलाक के बाद टूटा था मनोबल, आत्महत्या तक का आया था ख्याल

नयी दिल्ली। भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुल कर बात की है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और जिंदगी के इस उथल-पुथल भरे दौर में उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आए थे। चहल ने राज शामानी पॉडकास्ट पर अपने निजी जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की और कहा कि तलाक का फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि कुछ समय से इस पर विचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा, तलाक के बाद मुझे धोखेबाज कहा गया।


लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं बेहद वफादार रहा हूं। शायद मैं दूसरों से ज्यादा वफादार हूं। अपने प्रियजनों के लिए मैंने हमेशा दिल से सोचा है। इस 34 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि तलाक के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट चुके थे। चहल ने कहा कि मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे। मैं अपनी जिंदगी से उब चुका था। मैं दिन में कई बार रोता था और बस दो घंटे सोता था। ऐसा 40 दिन से भी अधिक समय तक चला।

मुझे घबराहट और अवसाद के दौरे पड़ते थे। सिर्फÞ मेरे करीबी लोग ही जानते थे कि मैं किस दौर से गुजर रहा था। चहल ने यह भी बताया कि उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने पर विचार किया था क्योंकि मानसिक तनाव के कारण वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने तलाक के फैसले पर पहुंचने के संबंध में कहा कि दोनों पक्षों की बढ़ती व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। चहल ने कहा,ऐसा कुछ समय से चल रहा था।

हमने तय किया कि जब तक हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते, हम सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहेंगे। सोशल मीडिया पर हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते थे, लेकिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। एक रिश्ते में समझौते की जÞरूरत होती है। अगर दोनों लोग हमेशा व्यस्त रहते हैं, तो दूरी आना स्वाभाविक है। चहल ने उस दौरान फैली अफवाहों का खंडन किया और कहा कि नकारात्मक विचारों ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ देखे जाते हैं, लोग उससे आपको जोड़ना शुरू कर देते हैं। मेरी दो बहनें हैं। मैं महिलाओं का सम्मान करना जानता हूंं। इस लेग स्पिनर ने उस बात का भी जिक्र किया जब उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान अपने शुगर डैडी स्वयं बनें लिखी टी-शर्ट पहनी थी।उन्होंने कहा, मैं कोई ड्रामा नहीं चाहता था, लेकिन दूसरी तरफ से कुछ हुआ। इसलिए मैंने टी-शर्ट के जरिए अपना संदेश दिया। मैंने किसी को गाली नहीं दी। चहल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद तलाक के मामले को परिपक्वता और पारस्परिक सहमति से निपटाया गया। उन्होंने कहा, यदि दो लोगों के बीच कुछ होता है तो शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकाला जा सकता है। चहल वर्तमान में नॉर्थम्पटनशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...