back to top

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने को मिली। महोत्सव परिसर में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में बॉलीवुड रेट्रो, सूफी और रॉक की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। शाम की शुरूआत लोकप्रिय बॉलीवुड धुनों और सदाबहार रेट्रो गीतों से हुई। इसके बाद सूफी संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को सुरमयी बनाया, जबकि रॉक अरेंजमेंट्स ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। अलग-अलग संगीत शैलियों के इस संयोजन ने बच्चों, युवाओं और परिवारों सहित विभिन्न आयु वर्ग के दर्शकों को आकर्षित किया। महोत्सव में मौजूद पुस्तक प्रेमियों और संगीतप्रेमियों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया। लोकप्रिय गीतों के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। लाइव इंस्ट्रूमेंट्स के साथ दी गई प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत बनाया। पारस (वोकल्स), शैलेश (कीबोर्ड), अंशु (इलेक्ट्रिक गिटार), देव (बेस गिटार) और युग (ड्रम्स) शामिल हैं। करीब पांच वर्षों से लाइव संगीत के क्षेत्र में सक्रिय यह बैंड विभिन्न मंचों और आयोजनों में प्रस्तुति दे चुका है। गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्देश्य पुस्तकों और साहित्य को केंद्र में रखते हुए पाठकों को संवाद, कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है। इसी क्रम में पहले दिन की यह संगीत प्रस्तुति महोत्सव के बहुआयामी सांस्कृतिक स्वरूप का हिस्सा रही। पुस्तकों से सजे परिसर में साहित्यिक गतिविधियों के साथ संगीत की यह शाम दर्शकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...