back to top

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों के वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, व्यासरपाड़ी निवासी सतीशकुमार (25) और धीना उर्फ दिनेशकुमार (30) बृहस्पतिवार को एर्नावुर के रहने वाले अपने सहयोगी और कुख्यात अपराधी आनंद का शव देखने अस्पताल गए थे।
पुलिस ने बताया कि धीना तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी से जुड़ा हुआ है। निषिद्ध क्षेत्र में जाने के लिए दोनों ने कथित तौर पर व्यासरपाड़ी शंकर के जरिए शवगृह के कर्मचारी श्रीनिवासन को 200 रुपये देकर शवगृह की चाबी हासिल की।
शंकर अस्पताल में बैटरी चालित वाहन चलाने का काम करता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोनों को परिसर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा और तुरंत चिकित्सा अधिकारियों  को इसकी सूचना दी।
इसके बाद डॉ. मलर ने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने सतीशकुमार, धीना और शंकर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...