back to top

केदारनाथ यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा चालू हुई

देहरादून (उत्तराखंड). केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को इस हिमालयी मंदिर और उसके आसपास मुफ्त, हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। सफल परीक्षण के बाद शनिवार को यह सुविधा शुरू की गई। मुख्य विकास अधिकारी (रुद्रप्रयाग) जी एस खाती ने बताया कि तीर्थयात्री अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराकर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सृजित कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वाईफाई सुविधा का लाभ 30 मिनट तक उठाया जा सकता है। चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रुद्रप्रयाग जिले ने पहले ही अपना वायरलेस इंट्रानेट सिस्टम – जिला आपदा संसाधन नेटवर्क स्थापित कर लिया है। इसी जिले में मंदिर स्थित है।

खाती ने कहा कि यह प्रणाली न केवल आपदाओं या आपात स्थितियों के दौरान भी लगातार काम करती है, बल्कि इसमें मोबाइल डेटा, वॉयस कॉलिंग और उच्च गुणवत्ता वाली सीसीटीवी दृश्य क्षमताएं भी हैं। जुलाई 2024 के केदारनाथ ट्रैक रूट आपदा के दौरान, जब अन्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके थे, तब यह प्रणाली यात्रियों, मजदूरों और बचाव दलों के लिए जीवन रेखा बन गई। इस नेटवर्क का उपयोग करके फंसे हुए तीर्थयात्री अपने परिवारों से संपर्क कर पाये। इससे राहत और बचाव अभियान में भी मदद मिली।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...