back to top

बूथ स्तरीय एजेंट एसआईआर में केवल सत्यापन योग्य जानकारी के लिए जिम्मेदार : दिल्ली हाईकोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) मतगणना प्रपत्र में दर्ज सभी जानकारियों के सत्यापन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कहा कि बूथ स्तरीय एजेंट केवल ऐसी जानकारी के लिए जिम्मेदार हैं जिसका वे सत्यापन कर सकते हैं, जैसे मतदाता की तस्वीर।

न्यायाधीश ने कहा, इस अदालत की राय में, बीएलए को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत केवल ऐसी जानकारी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसका वह सत्यापन कर सकता है। जैसे कि.. मतगणना प्रपत्र पर लगी तस्वीर मतदाता की पहचान से मेल खाती है या नहीं।

अधिनियम की धारा 31 के तहत मतदाता सूची तैयार करने, उसके पुनरीक्षण या उसमें सुधार के संबंध में गलत घोषणा करना दंडनीय अपराध है। इसके लिए एक साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

न्यायमूर्ति बंसल ने यह फैसला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और डीपीसीसी की बूथ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की याचिका पर सुनाया।

याचिकाकर्ताओं ने राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट के लिए व्यक्तिगत रूप से यह घोषणा करना अनिवार्य किए जाने को चुनौती दी थी कि उन्होंने मतगणना प्रपत्र में दर्ज सभी जानकारियों का खुद सत्यापन किया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि न तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और न ही निर्वाचक पंजीकरण नियमों में ऐसा कोई प्रावधान है, जो निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस तरह की घोषणा लेने का अधिकार देता हो।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।...

नालसार विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने BCI के नोटिफिकेशन रद्द किए, कहा– लॉ स्टूडेंट्स पर रेगुलेशन का अधिकार नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के पास लॉ स्टूडेंट्स के...

रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा : विदेश मंत्री लावरोव

मॉस्को। रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।...

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, करीब 100 नेपाली नागरिक लापता, तलाश अभियान शुरू

काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बत में लगभग 100 नेपाली नागरिक लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के...

कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट पर सख्त कार्रवाई, दो नेता छह साल के लिए निष्कासित

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व पार्षद...

गिरावट के बाद शेयर बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 334 अंक ऊपर, रुपया सुधरा

निफ्टी भी 95 अंक बढ़कर 24,009 के पार... रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 प्रति डॉलर पर पहुंचामुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स...