back to top

खंड शिक्षक चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा को तीन और सपा को एक सीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं, इनमें से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गई है जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक खंड शिक्षक और खंड स्नातक क्षेत्र की मतगणना तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से चल रही है और खंड शिक्षक के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बयान के मुताबिक लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उमेश द्विवेदी, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के ही श्रीशचंद्र शर्मा तथा बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से इसी पार्टी के हरी सिंह ढिल्लों विजई घोषित किए गए है।

इसके अलावा वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव चुनाव जीत गए हैं, जबकि आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश अग्रवाल तथा गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी विजई घोषित किए गए है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक पांच खंड स्नातक क्षेत्रों की मतगणना अभी जारी है जिसके परिणाम शाम तक आने की संभावना है। खंड स्नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मंगलवार को संपन्न हुए मतदान में औसत 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाला किया था।

गौरतलब है कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी तथा छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...