back to top

शादी से इनकार करने पर युवक ने परिवार के दो लोगों को मार डाला, चार घायल

लखीसराय. बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह एक युवक ने शादी से इनकार करने पर लड़की के परिवार के दो सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। आरोपी का घर पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। उसने गोलीबारी तब की जब पीड़ित परिवार के लोग छठ की पूजा के बाद घाट से लौट रहे थे।

जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि आरोपी आशीष चौधरी (30) उनके परिवार की एक लड़की, जो आरोपी द्वारा की गयी गोलीबारी में घायल हो गयी है, से शादी करना चाहता था। कुमार ने बताया कि लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि बदले की भावना से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतकों में शशि भूषण झा के पुत्र चंदन झा और राजनंदन झा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घायलों में शशि भूषण झा, उनकी पुत्री दुर्गा झा और उनके परिवार की दो अन्य महिलाएं प्रीति देवी और लवली देवी शामिल हैं। सभी यहां स्थित कवैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...