back to top

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे भव्य मानस्तंभ के निर्माण की शुरूआत आज भव्यता के साथ भूमि पूजन एवं नींव पूजन के साथ हुई। इस मानस्तंभ में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवंतों की आगमसम्मत प्रतिमाएं चारों दिशाओं में स्थापित की जाएंगी। मुनि उपाध्याय 108 श्री वीहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं नींव पूजन संपन्न हुआ। सभी धार्मिक क्रियाएं दमोह से आए प्रतिष्ठाचार्य आशीष जैन ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न कराईं। विभिन्न पूजन द्रव्यों से पूजन-अर्चना कर मानस्तंभ के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस भव्य मानस्तंभ के मुख्य पुण्यार्जक परिवार चंद्र प्रकाश जैन, मनोज जैन-आभा जैन, मनोज -समता जैन एवं अभय शाह जैन हैं। पुण्यार्जक परिवारों द्वारा मानस्तंभ के निर्माण का पूरा खर्च वहन किया जाएगा। परिवारों ने इसे धर्म एवं समाज के लिए अपना सौभाग्य बताते हुए निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। मानस्तंभ का निर्माण मकराना से आए कुशल कारीगरों द्वारा सफेद संगमरमर से किया जाएगा। करीब 12 फुट व्यास वाले इस 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ को लगभग दो माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्षा योग के समापन के पश्चात नवंबर 2026 में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि मंदिर का पूर्ण विकास तभी माना जाता है, जब मंदिर परिसर में शिखर के साथ मान का मर्दन करने वाला मानस्तंभ भी स्थापित हो। मानस्तंभ मनुष्य को अहंकार का त्याग कर विनय, नम्रता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मीडिया प्रभारीसद्धार्थ जैन ने बताया कि पूजन एवं नींव पूजन कार्यक्रम में नेहा जैन, रोमा जैन, गुंजन जैन, महावीर जैन, कैलाशचंद जैन कागजी, मनोज जैन, महिमा जैन एवं नैंसी जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रमुख पात्र बनकर पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। मानस्तंभ में 24 तीर्थंकर भगवंतों की प्रतिमाओं की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यह भव्य मानस्तंभ आने वाली पीढ़ियों को अहंकार त्याग, विनय, नम्रता, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देगा। मानस्तंभ के निर्माण को लेकर पूरे जैन समाज में हर्षोल्लास एवं उत्साह का वातावरण है। समाज के लोगों में इस भव्य धार्मिक निर्माण को लेकर विशेष उत्सुकता है और सभी नवंबर में होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

रक्षाबंधन उत्सव में प्लास्टिक मुक्त त्योहार का दिया संदेश

लखनऊ। मां जानकी सेवा न्यास के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सी.एम.एस., विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

रक्षाबंधन उत्सव में प्लास्टिक मुक्त त्योहार का दिया संदेश

लखनऊ। मां जानकी सेवा न्यास के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सी.एम.एस., विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन...