back to top

योगी आदित्यनाथ का राज्य की अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर बनाने का आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर पर पहुंचाने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया।

आदित्यनाथ ने कहा, उद्यमियों और निवेशकों के सहयोग से देश और प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक तौर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। सभी के सहयोग से हम उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने में सफल होंगे। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार को देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के उत्तर प्रदेश निवेश एवं पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, निवेशकों की सहूलियत के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों के साथ हस्ताक्षर किए जाने वाले प्रत्एक सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात किया है। वह अधिकारी उद्यमियों से प्रतिक्रिया लेकर समस्याओं का समाधान करता है और एमओयू क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों की जानकारी भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

साथ ही उनकी सरकार प्रदेश में अवसंरचना विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही उद्यमियों और निवेशकों के लिए क्षेत्रवार नीतियां बनाकर लागू की हैं। हर क्षेत्र में निवेश के लिए नीतियां तैयार की गई हैं। एकल खिड़की मंच के रूप में निवेश मित्र पोर्टल विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आह्वान करते हुए राज्य अर्थव्यवस्थ को एक हजार अरब डॉलर बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने में भी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...