back to top

योग का मार्ग

योग हमारे आत्म ज्ञान की अभिवृद्धि का माध्यम है। कोई भी ज्ञान, दीक्षा या हला कौशल हासिल करने के लिए उसे कठिन योग, तप से होकर गुजरना पड़ता है। योग एक बड़ा गूढ़ और कठिन विषय माना जाता है पर जैसा गीता में कहा गया है आत्मज्ञान प्राप्त करने के सभी साधन योग से संबंध रखते हैं और इस दृष्टि से प्रत्येक सच्च आत्मज्ञानी योगी भी कहा जायेगा। इसलिए आत्मज्ञान के इच्छुक को योग मार्ग का परिचय होना आवश्यक है और उसमें से अपने अनुकूल विधियों से लाभ भी उठाना उचित है।

मानवी चेतना सापेक्ष चेतना है। इसकी सापेक्षता को विनष्ट कर देना ही सारे योगों का एक मात्र लक्ष्य है। जब मन की उपाधि का तिरोधान हो जाता है तभी चेतना अपनी परमावस्था को प्राप्त करती है। जहां किसी वस्तु का अस्तित्व नहीं रहता वरन अस्तित्व का ही अस्ति तत्व रहता है। सांसारिक मनुष्यों के लिए आत्मोद्धार के अनेक मार्ग बतलाये गये हैं, जैसे जप तप योग तीर्थ दान, परोपकार, यज्ञ आदि। ये सभी कार्य यदि उचित रीति से किये जायें तो मनुष्य को आत्मोन्नति की सीढ़ियों पर चढ़ाने वाले और परमात्मा के निकट पहुंचाने वाले हैं। पर इन सब धर्म कार्यों के लिए सत्संग का होना आवश्यक है।

बिना सत्संग के मनुष्य की रुचि इन कार्यों की तरफ चली जाये ऐसा बहुत कम देखने में आता है। अधिकांश मनुष्य किसी न किसी निकटवर्ती या दूदर्शी संत पुरुष के उपदेश की प्रेरणा से ही आत्मोन्नति के मार्ग की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए योग वशिष्ट में कहा गया है- या: स्नात: शीत शितिया साधु संगति गंगया, किं तस्य दानै: कि तमोभि: किमध्वरै: योगवा। जो व्यक्ति साधु संगति रूपी शीतल निर्मल गंगा में स्नान करता है उसे फिर किसी तीर्थ, तप, दान और यज्ञ, योग आदि की क्या आवश्यकता है।

मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य संसार में यही है कि स्वयं को और अपने प्रिय जनों को सत्संगति की तरफ प्रेरित करें। आप अपनी संतान को सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए विद्या, बुद्धि, बल आदि प्राप्त करने का उपदेश देते हो, उसके लिए हर तरह के साधन जुटाते हो, जो कुछ सम्भव होता है प्रत्येक प्रत्यन करते हो। पर इन बातों के साथ तुमने उनको सत्संग की प्रेरणा नहीं दी। उनको नीच वृत्ति वाले लोगों का संग करने दिया तो अन्य समस्त सफलताएं व्यर्थ हो जायेंगी।

सत्संग ही वह प्रेरक शक्ति है जो अन्य प्रकार की शक्तियों को उपयोगी और हितकारी मार्ग पर चलाती है। मनुष्य को जो लाभ योग से प्राप्त होता है उसका मूल आधार मानसिक शक्तियों का विकास और नियंत्रण ही होता है। अतएव जो मनुष्य योग को बहुत बड़ी चीज समझकर उससे घबराते हों उनके लिये मानसिक शक्तियों के विकास पर ध्यान देना ही सर्वोत्तम है। मनुष्य की मानसिक शक्तियां बिखरी हुई रहती हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...