back to top

जो देखा, समझा, कार्रवाई हुई वैसा ही लिखा : ब्रजलाल

आज रवीन्द्रालय चारबाग का पुस्तक मेला का होगा समापन
ऐसा सत्य लिखने का साहस कम लोग ही करते है : सुरेश खन्ना
होगा चीख का विमोचन और सम्मानित होंगे स्टालधारक व सहयोगी
लखनऊ। अंतिम दौर में पहुंच चुके रवीन्द्रालय लान चारबाग में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में आज पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ रही। कल रात ये मेला समाप्त हो जायेगा। आज के आयोजनों में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा विमोचित सांसद ब्रजलाल की वास्तविक घटनाओं पर आधारित पुस्तकों की चर्चा रही। विमोचनों के क्रम में कल क्रान्ति मिश्रा के उपन्यास चीख पर वक्ता विचार रखेंगे और चयनित स्टालों को स्मृति चिह्न प्रदान किये जायेंगे।
साहित्य कला संस्कृति को समर्पित लखनऊ पुस्तक मेले में आने वाले अधिकांश युवाओं की तलाश कुछ खास कुछ अलग की है तो बहुत से युवा से उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों से सम्बंधित मानस का हंस, कुरुक्षेत्र, मुझे चांद चाहिये जैसी औपन्यासिक मूल कृतियों के संग उनकी समीक्षा पुस्तकें, संविधान और आधुनिक इतिहास से सम्बंधित किताबें तलाश कर रहे हैं। युवाओं की तलाश यहां कम्पटीशन क्रैक करने वाली और नये संदर्भों में हिंदी अंग्रेजी कथात्मक किताबों की भी तलाश है।
मेले में आज नवीन शुक्ला के संचालन में पूर्व डीजीपी व वर्तमान राज्यसभा सांसद बृजलाल की छह किताबों इण्डियन मुजाहिद्दीन, सियासत का सबक, इटावा फाइल, डेढ़ बिस्वां जमीन, लखनऊ के रंग बाज और पुलिस की बारात का विमोचन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। सुरेश खन्ना ने कहा की अभावों मे पलकर पढ़ने वाले ब्रजलाल से पुलिस और समाज को सीखना चाहिए। अनेक कीर्तिमान बनाते हुए ब्रजलाल ने ये भी सिखाया कि परेशानी आयें तो भी कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। ऐसा सत्य लिखने का साहस कम ही लोग करते हैं। सत्य घटनाओं और राजनीतिक उठा-पटक और प्रशासनिक फैसलों पर आधारित इन किताबों में प्रदेश के अतीत के हालात का सजीव चित्रण है। बृजलाल ने के दंगों पर लिखी पहली पुस्तक टेररिज्म आफ गुजरात के जिक्र के साथ कहा कि पुलिस में रहने के कारण सभी पुस्तकें अपराध से जुड़ी है। जो देखा, समझा, कार्यवाही हुई वैसा ही लिखा। बांग्ला और गुजरात भाषा में अनुवाद बाकी है। टी पी हवेलियां ने कहा कि आभावों में भी वे हमेशा तत्परता से कार्य करते रहे।
नवसृजन के तत्वावधान में नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता, डा.योगेश के संचालन व कृपा शंकर श्रीवास्तव विश्वास, डा. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक, आरएन तिवारी, डा.शिवमंगल सिंह मंगल, विजय त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद दुबे मनीष एवं चंद्रपाल सिंह चंद्र जैसे अतिथियों की उपस्थिति में रामप्रकाश शुक्ल प्रकाश, देवेश द्विवेदी देवेश, बेअदब लखनवी, मुकेश कुमार मिश्र, शशि नारायण त्रिपाठी, मनमोहन बाराकोटी, अजय दुबे, प्रमोद श्रीवास्तव, नवीन बैसवारी, सरस्वती प्रसाद रावत, मनु बौछार, प्रेम शंकर शास्त्री, कैलाश त्रिपाठी पुंज, रामराज भारती, डा.सुधा मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, शिवानी निगम, जया शर्मा, ऋषि श्रीवास्तव, अर्श लखनवी सहित 51 रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। विदुषी लेखिका डा.मीरा दीक्षित के उपन्यास बुनावटें का लोकार्पण महेशचंद्र द्विवेदी, डा.राकेश चन्द्रा, रत्ना कौल, निरुपमा मल्होत्रा, अर्चना प्रकाश, डा.रुचि श्रीवास्तव, इला शर्मा, अलका अस्थाना, नीलम सिंह, शिखा सक्सेना, पुष्पा सोनवानी, निर्मला सिंह चन्द्र, अश्विन चन्द्रा आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अलका अस्थाना की वन्दना से प्रारम्भ कार्यक्रम में प्रो.उषा मालवीय ने कहा कि उपन्यास में मध्यवर्गीय जीवन में घटते बदलावों का मनोवैज्ञानिक और सूक्ष्म विश्लेषण पाठक को आकर्षित करता है। संचालक नीलम राकेश, नीरजा द्विवेदी, सुधा सिंह, इला सिंह के विचारों के संग ही डा.सुधाकर अदीब ने शुभकामना संदेश दिया।
सुखबीर सिंह को समर्पित वाश शैली चित्र प्रदर्शनी और के चित्रकला कार्यशाला में आज प्रतिभागियों अमिता मिश्रा, अद्वैता सिंघल, भ्रूमेश जाय, मुन्द्रा भरत, बीशा रंग, नरेश कुमार व ईशा शर्मा इत्यादि का प्रशिक्षण और आगे बढ़ा। मेले के साथ ही कल डा.स्तुति सिंघल द्वारा दिया जा रहा यह चार दिवसीय प्रशिक्षण भी सम्पन्न हो जायेगा। आज शाम मंच पर मेले में कला संरक्षण पर संवाद में केजी सुब्रमण्यन की जन्मशती वर्ष पर भूपेंद्र कुमार अस्थाना के संयोजन व संचालन में आयोजित कला और संरक्षण संवाद में इंटेक संरक्षण संस्थान के धर्मेंद्र मिश्रा, मूर्तिकार गिरीश पाण्डेय, कला चिंतक डा.नरेश कुमार, इतिहासविद रवि भट्ट, कलाकार आलोक कुशवाहा, अखिलेश निगम ने विचार व्यक्त किये। वक्ता वरिष्ठ मूर्तिकार पांडेय राजीव नयन ने कहा कि प्रो.केजी सुब्रमणियन महत्वपूर्ण कलाकार और शिक्षविद् थे। लखनऊ स्थित रवींद्रालय में उनके द्वारा 60 साल पहले निर्मित कृति द किंग आॅफ द डार्क चैंबर विश्वविख्यात म्यूरल है आज उपेक्षित है। इस महत्वपूर्ण धरोहर को प्रशासनिक सहयोग से संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, नहीं तो आने वाली पीढ़ियां इस महत्वपूर्ण धरोहर से वंचित हो जाएंगी। मैंने पूर्व में भी शासकीय स्तर से इसके संरक्षण का प्रयास किंतु सफल नहीं हो सका। आज उनके शताब्दी वर्ष में प्रशासन व सरकार से अपेक्षा है कि इस धरोहर को संरक्षित करने की प्राथमिकता से कार्यवाई करे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...