back to top

सीएसआईआर की देखरेख वाली दवाओं पर जानकारी के लिए वेबसाइट की हुई शुरुआत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा वैकल्पिक उद्देश्यों के लिए बनाई जा रही दवाओं और इनके परीक्षण की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को एक ऑनलाइनन पोर्टल की शुरुआत की।

कोविड-19 की शुरुआत के समय से ही सीएसआईआर विषाणु रोधी दवाओं के विभिन्न मिश्रणों के परीक्षण करती रही है। यह आयुष दवाओं के परीक्षण के लिए आयुष मंत्रालय के साथ भी काम करती रही है और इसने वनस्पति आधारित तत्वों से निर्मित औषधियों के प्रभाव और सुरक्षा को लेकर परीक्षण किए हैं।

क्युर्ड नाम की वेबसाइट सीएसआईआर द्वारा वैकल्पिक उद्देश्यों के लिए लाई गईं दवाओं और इनके परीक्षण की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसके चिकित्सकीय निदान परीक्षणों और उपकरणों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराती है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अश्वगंधा, गिलोय, पीपली, मुलेठी और अडूसा जैसे वनस्पति तत्वों के मिश्रण और आयुष-64 नामक दवा संबंधी पांच चिकित्सकीय परीक्षण चल रहे हैं और इन दवाओं के प्रभाव तथा सुरक्षा का अध्ययन किया जा रहा है।

वैज्ञानिक इकाई ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण सेप्सिवैक (एमडब्ल्यू) का है जिसे कैडिला कंपनी के साथ मिलकर किया जा रहा है। हर्षवर्धन ने कोविड-19 का तोड़ ढूंढने के प्रयासों में लगी सीएसआईआर की सराहना की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...