back to top

हमें रील के दौर से आगे बढकर साहित्य को समझना होगा : पवन कुमार सिंह

 

यात्राएं हमें विनम्र व समावेशी बनातीं हैं : प्रो मुकुल श्रीवास्तव

हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में अल्बलुआ यात्रा कहानी संग्रह का विमोचन

लखनऊ। शहर के युवा पत्रकार धीरेंद्र सिंह के यात्रा कहानी संग्रह अल्बलुआ का विमोचन उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में हुआ। शुक्रवार को आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक आईएएस पवन कुमार, विशिष्ट अतिथि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक राकेश तिवारी, व्यंग्यकार अनूप मणि त्रिपाठी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मुकुल श्रीवास्तव ने किया। समारोह की शुरूआत लेखक धीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर किया। समारोह में पुस्तक प्रकाशक अविलोम प्रकाशन मेरठ के सह.संपादक अभिनव चौहान मौजूद रहे।
अनूप मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा वृतांत है। पुस्तक कई धारणाओं को तोड़ती है। इसके लेखक धीरेंद्र सिंह ने जम्मू.कश्मीर के नई तस्वीर पेश की है। रोमांच, कौतूहूल व अनहोनी है। उनका यह पहला यह पहला प्रयास है, जो महत्वपूर्ण है। प्रो मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक ऐसे दौर में जब सारा साहित्य रील में सिमटा है और संवेदनाएं इमोजी में सिमटीं हैं। जब हम सिर्फ देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं। लोगों ने पढना कम कर दिया है। ऐसे समय में यात्रा वृतांत की बेहद जरूरत है। क्योंकि यात्राएं हमें विनम्र व समावेशी बनातीं हैं। भारत को समझने को यह संग्रह महत्वपूर्ण है। राकेश तिवारी ने कहा कि घुमक्कडी हमारे जींस में है। करीब पांच हजार वर्ष पहले ही हमने टिककर रहना सीखा है। इससे पहले हम घुमक्कडी प्रजाति में ही शुमार थे। जितना घुमेंगे उतनी ही इन स्थानों से संबद्धता बढेगी। राहुल सांकृत्यान से बडा घुमक्कड नहीं हुआ। पवन कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा महज स्थान परिवर्तन नहीं है। यात्रा एक से दूसरे स्थान के बीच अनुभवों का नाम है। हमें रील के दौर से आगे बढकर साहित्य को समझना होगा। अल्बलुआ पठनीय किताब है। इसके लेखक धीरेंद्र सिंह के दिल में शहर धडकता है। समारोह का संचालन वरिष्ठ उद्घोषिका बिन्दु जैन ने किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दीप सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, लेखक बंधु कुशावर्ती, रंगकर्मी सोनल ठाकुर, ऋषि मिश्र, ऋषि सिंह सेंगर, पत्रकार निधि मित्तल, पत्रकार आरफा, लेखक पत्रकार सुशील सीतापुरी, धीरेंद्र सिंह के पिता बैजनाथ सिंह, दिलीप सिंह, बबिता सिंह, पत्रकार अनुज टंडन सहित कई साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...