back to top

पानी का संकट सबसे बड़ा संकट है : नेहा खरे

पीने के पानी को लेकर एक नई मुहिम की शुरूआत
लखनऊ। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पर्यावरण को लेकर विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक काम कर रही है इसी कड़ी में संस्था ने गिरते हुए भूजल स्तर को व पीने के पानी को लेकर एक नई मुहिम की शुरूआत की है नीरस्नेह । संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि हम प्रकृति की संतान है और हमें इसका संरक्षण अपने माता-पिता की तरह करना चाहिए। संस्था हमेशा पर्यावरण के लिए अग्रणी बनकर कार्य करती रही है और लखनऊ समेत झांसी कानपुर व अन्य शहरों में लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया गया। संस्था अब गिरते भूजल स्तर व पीने के पानी को लेकर एक अनोखी पहल शुरू कर रही है। इसके जरिए लोगों को पानी का महत्व समझाते हुए गिरते भूजल स्तर को कैसे रोका जाए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संस्था लखनऊ स्थित स्कूल कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेगी। नेहा खरे ने आगे बताया कि पीने का पानी का संकट सबसे बड़ा संकट है अगर वक्त रहते हम लोग अभी नहीं सचेते तो भविष्य में हमारे आने वाली पीढ़ियां पीने के पानी को तरसेंगी। विश्व में कई देश ऐसे हैं जहां पीने का पानी लगभग खत्म हो गया है और भारत में महाराष्ट्र राजस्थान दिल्ली समेत पीने के पानी का घोर संकट है। इसलिए अब संस्था भूजल स्तर व पीने के पानी को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का काम करेगी ताकि आने वाले भविष्य में लोगों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। भारत नदियों और झीलों का देश है इसके बावजूद आज भूजल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है महानगरों में भूजल स्तर की स्थिति बहुत ही खराब है। दिल्ली जैसे शहरों में पानी की सप्लाई टैंकरों से होती है और हम नहीं चाहते कि आने वाले समय में लखनऊ को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़े। इसलिए संस्था ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘नीरस्नेह’ कार्यक्रम से जोड़कर पानी की बचत करना और सदुपयोग करने के लिए जागरूक करेगी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...