back to top

गाज़ा में फिर शुरू हो सकता है युद्ध, नेतन्याहू ने दी धमकी, जानिए क्या है वजह

यरूशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को गाजा में युद्ध विराम समझौते से पीछे हटने की धमकी दी और सैनिकों को निर्देश दिया कि अगर आतंकवादी समूह शनिवार को और अधिक बंधकों को रिहा नहीं करता है तो वे हमास के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहें। हमास ने मंगलवार को कहा कि उसने तीन और बंधकों की रिहाई में देरी करने की योजना बनाई है, क्योंकि उसने इजराइल पर युद्ध विराम की शर्तों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है, जिसमें गाजा में सहमत संख्या में टेंट और अन्य सहायता की अनुमति नहीं देना भी शामिल है।

बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इजराइल से और अधिक बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। ट्रंप ने युद्ध विराम के स्थायित्व पर सवाल उठाए और मंगलवार को व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय) में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात करने के बाद संभावना जताई कि हमास उनकी मांग के अनुसार शेष सभी बंधकों को रिहा नहीं करेगा। राष्ट्रपति ने हमास के बारे में कहा, मुझे नहीं लगता कि वे समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर पाएंगे। वे सख्त रवैया अपनाना चाहते हैं। हम देखेंगे कि वे कितने सख्त हैं।

युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 730 से अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले 21 बंधकों को रिहा किया है। दूसरे चरण में सभी बचे हुए बंधकों की वापसी और युद्ध विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की बात कही गई है। हालांकि, लंबित रिहाई और युद्ध के बाद के गाजा के लिए योजनाओं के बारे में ट्रंप के बयानों ने अस्थिरता पैदा कर दी है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...