कासगंज में दीवार गिरी, मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत

कासगंज। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई। कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ये महिलाएं अपने घर पर किसी समारोह के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं। मिट्टी इकट्ठा करते समय दीवार ढह गई।

अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नौ घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की मौत हो गई। पांच घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

बजट सत्र में बदला सकता है आयकर कानून, मिले 6500 सुझाव

नयी दिल्ली। सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है, जिसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल...

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान, शमी की वापसी, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद...

आरजी कर रेप -मर्डर केस में आरोपी संजय दोषी करार, 162 दिन बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय...

Latest Articles