back to top

सीतापुर में ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला, दो लोग घायल 

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के एक गांव में सोमवार सुबह एक संदिग्ध चोर की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार तड़के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के लौकिया गांव निवासी अखिलेश भार्गव के घर में तीन चोर घुसे गये लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई और ग्रामीण खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी चोरों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध चोरों की पहचान अंकित, आशीष और भोंदू के रूप में की गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर स्थिति होने पर भोंदू (40) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्वाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े— यूएई की टी20 में न्यूजीलैंड पर जीत पर अश्विन ने कही बड़ी बात, कहा-इसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव साफ दिखता है 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...