back to top

होली पर सतर्कता, दूसरे राज्यों से आने वालों में संक्रमण की जांच करें : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली समेत अन्य त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम, बचाव और उपचार के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, अत: इसे रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि होली के पर्व के चलते अन्य राज्यों से लोग उत्तर प्रदेश आएंगे, ऐसे में सभी रेलवे एवं बस स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था की जाए, साथ ही यात्री का पूरा ब्यौरा दर्ज कर उनकी निगरानी भी की जाए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त (लखनऊ एवं नोएडा), पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,मुख्य चिकित्साधिकारी,समस्त सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को संक्रमण की रोकथाम, बचाव और उपचार के सम्बन्ध में निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनता मास्क का उपयोग अवश्य करे, साथ ही सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन हो। मुख्यमंत्री ने होली और शबे बारात शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने और संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...