back to top

रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से रिश्वत लेते की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें एक दारोगा रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान कलान थाने में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि जलालाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया को पूरे मामले की जांच सौंपी गई जिसमें प्रथम दृष्टया दारोगा द्वारा रुपए लेने की पुष्टि होने पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि कुमार ने दो माह पूर्व हुए एक सड़क दुर्घटना में आरोपी को बचाने के लिए उसके भाई से 2000 रुपए बतौर रिश्वत लिए थे। इसी का वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि निलंबित दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...